वो शुक्रवार का दिन था और 12 जून की तारीख़.

वर्जिनिया की रहने वाली कैथरीन स्मार्ट का बड़ा लड़का साउथ कैरोलाइना में दोस्तों के साथ एक छोटे से ट्रिप से वापस घर लौटा ही था.

परिवार ने लिविंग रूम में थोड़ा वक़्त साथ गुज़ारा. कैथरीन ने बेटे को गले लगाया और फिर वो अपने कमरे में चला गया.

सोमवार को चार सदस्यों वाले इस परिवार को पता चला कि साउथ कैरोलाइना में बेटा जिन दोस्तों के साथ ट्रिप पर था, उनमें से एक कोरोना के लिए पॉज़िटिव पाया गया है.

बेटे का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. अगले दिन कैथरीन के छोटे लड़के को उठते ही उल्टियां शुरू हो गई.