पीएम किसान सम्मान निधि योजना : प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। करोड़ों किसानों के खाते में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 2 हजार रुपए की किस्त एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस संबंध में पीएमओ की ओर से एक ट्विट जारी कर जानकारी दी गर्ई। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों के खाते में एक साथ 2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। 

पीएम किसान योजना : किसान आंदोलन के कारण हुई देरी?

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत अमूमन किसानों के खाते में महीने के शुरुआती 10-15 दिन में राशि डाल दी जाती है। यह राशि अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में डाली जाती है। लेकिन इस बार अभी तक किसानों के खाते में पीएम-किसान की किस्त नहीं पहुंची है। इसकी वजह पिछले 20 दिन से दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन हो सकता है। इससे पहले इस साल पीएम किसान योजना के तहत पहली दो किस्त 15 दिन के भीतर किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। इससे किसानों को कोरोना संकट के बीच किसानों को खेती में काम आने वाला साजों-सामान खरीदने में मदद मिली थी।


9 करोड़ किसानों के खाते में डाली जाएगी 2 हजार रुपए की किस्त

कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त डालने के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी किसान आंदोलन से निपटने में व्यस्त है। पीएम-किसान की किस्त में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है। हालांकि, पिछले साल भी किसानों को दिसंबर की किस्त जनवरी में दी गई थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य समारोह में किसानों को यह किस्त वितरित की थी। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर यह राशि जारी की जाएगी। 


पीएम किसान सम्मान निधि : ऐसे जाने खाते में राशि आई या नहीं 

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सातवीं किश्त के हकदार हैं और आपके खाते में तय समय पर दो हजार रुपए की राशि नहीं पहुंचती है तो घबराने की कोई बात नहीं। इस आसान से प्रक्रिया से आप जान सकते हैं कि आपके खाते में कब तक राशि आएगी। अगर आपको बैंक खाते में FTO का मैसेज दिखे तो आप घबराएं नहीं। इसका मतलब यह है कि आपने जो भी जानकारी दी है सरकार ने उसे वेरीफाई कर लिया है और आपके खाते में जल्दी ही रकम आ सकती है।

अगर आपके बैंक अकाउंट में FTO की जगह RFT Stands For Request  दिखे तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा भेजी गई जानकारी को सरकार ने चेक कर लिया है और उसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। यानि आपके खाते में भी रकम आ जाएगी।

 

ऐसे चेक करें स्टेटस ( pm kisan nidhi status / Check account status )

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आपको सातवीं किश्त मिलने का क्या स्टेटस है इसे ऑनलाइन देखने के लिए आप https://pmkisan.gov.in/ पर भी जा सकते हैं। यहां आने के बाद होम पेज पर किसान कॉर्नर पर जाएं और Status को क्लिक करें। आगे आपको अपना खाता नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें और फिर आपको अपने स्टेटस के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

 

अगर आपको किश्त नहीं मिली है तो यहां करें शिकायत

अगर आपको किस्त मिलने में कोई परेशानी है या पात्र होने के बाद भी अब तक आपको कोई किस्त नहीं मिली है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन: 0120-6025109
  • ई-मेल ID: pmkisan-ict@gov.in