DESK- 59 Chinese application पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत सरकार ने चीन पर एक और digital strike करते हुए 47 apps पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी 47 एप्स पहले बैन हुए 59 एप्स के क्लोन और लाइट वर्जन हैं, हालांकि बैन हुए इन 47 apps के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। 


वहीं इन एप्स पर प्रतिबंध को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। कुछ एप्स के नाम सामने आए हैं जिनमें Tiktok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO LIVE Lite और VFY Lite शामिल हैं।

ऐसे में भारत सरकार ने कुल 106 apps को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।  सरकार ने 275 चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार की है, जिन पर आने वाले समय में बैन लगाया जा सकता है। इस सूची में पबजी और जिली जैसे एप शामिल हैं।


सरकार इन mobile application की जांच कर यह पता लगाएगी कि कहीं यह privacy के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।