बनमनखी में बेख़ौफ़ अपराधियो ने सीएसपी को को 3 गोली मारकर 3 लाख की लूट कर ली है। सीएसपी संचालक को बाइक सवार अपराधियो ने पैसा लूटने के लिए दौड़ाया इस दौरान संचालक के ऊपर करीब 8 गोली फायर की गई, जिसमे 3 गोली लगने से मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण बेकाबू हो गए है। आसपास के कई दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है। कई दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक स्थिति बेकाबू है। वही आक्रोशित लोग पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.107 को पूरी तरह जाम कर दिया है और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ विभाष कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार सहित आसपास आधा दर्जन पुलिस क्रमियों को लेकर घटनास्थल पर पहुँचे लेकिन आक्रोशित भीड़ ने सभी अधिकारियों को भी घटनास्थल से खदेड़ दिया।
उग्र भीड़ ने दुकान में लगी आग पर काबू पाने गयी अग्निशामन वाहन चालक पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मृतक 23 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पिता पृथ्वीचंद यादव ग्राम महोनियां पूर्व पंचायत धरहारा चकला भुनाई के रहने वाले थे। वह अपने बडे भाई सीएसपी संचालक अरविंद यादव के सीएसपी के पैसे निकासी कर लौट रहा था। एसबीआई शाखा बनमनखी से शनिवार को लगभग 3.30 बजे बैंक से लौटने के दौरान घात लगाये एक बाईक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाश ने खुटहरी मोड से ताबडतोड गोलियां चलाना शुरू कर दिया। वह किसी तरह भाग कर लगभग 100 मीटर दूर पिपरा चौक के एक दुकान में बचकर शरण लेना चाहा। लेकिन दुकानदार मृतक को दुकान मे छुपने नही दिया और धकेल बाहर कर दिया। इसी बीच अपराधियों ने कनपट्टी मे गोली मारकर रूपये लूटकर फरार हो गए।



