बिहार राज्य फसल सहायता योजना, Bihar Fasal Sahayata Yojana Online Form, फसल सहायता योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन, Bihar Fasal Bima Yojana Application Form, Bihar Fasal Sahayta Yojna Online Form Details, बिहार फसल सहायता पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की जाएगी

किसानों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बुहार सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना (Bihar Fasal Sahayata Yojana) की शुरुआत की है। इस योजमा के तहत बिहार सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से फसलों के 20% नुकसान की स्थिति में प्रति हेक्टयेर 7500 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

Bihar Fasal Bima Yojana – बिहार राज्य फसल सहायता योजना

बिहार सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसे:- बाढ़, आंधी तूफान ओलावृष्टि आदि से फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बिहार राज्य सरकार द्वारा वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक फसलों का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 धनराशि दी जाएगी।

 Bihar Fasal Sahayata Yojana Apply

इस कल्याणकारी योजना का शुभारम्भ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया है, जिसे राज्य में एक अनोखी पहल के रूप में देख जा रहा है। Bihar Fasal Bima Yojana 2020 के तहत किसानो की फसलों को मौसम ,बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में पहुचायी जाएगी।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी/खरीफ सीजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल बिहार राज्य फसल सहायता योजना (Bihar Fasal Bima Yojana) के तहत किसानो से फासो के नुकसान पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं लिए जायेगा। भारत में 63% से अधिक आबादी की आय का मुख्य साधन कृषि ही है।