: *एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा कोरोना की जांच*
*किशनगंज* में कोरोना के बढ़ते मामले व कोरोना जांच की धीमी रफ्तार को देखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज जनभावना को देखते हुए आगे आया है। जनसेवा के उद्देश्य से किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज की इस पहल से किशनगंज जिले के लोगों को आने वाले दिनों में कोविड की जांच में आ रही कठिनाइयों से
मुक्ति मिल सकेगी यह जानकारी बुधवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निर्देशक सह विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि कोविड की जांच रिपोर्ट सीधे आईसीएमआर को जाएगी। आईसीएमआर के पास रिपोर्ट जाने के बाद आईसीएमआर द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
: *महानंदा लाल निशान से एक मीटर उपर*
*पूर्णिया* के बायसी डेंगराहा घाट में महानंदा खतरे के निशान से एक मीटर उपर है। परमान नदी भी आज सुबह आठ बजे खतरे के निशान पर पहुंच गयी। कनकई नदी खतरे के निशान से अब कुछ नीचे है। हालांकि, नदियों का जल स्तर अब कम होने लगा है। मगर खतरा बरकरार है। जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम राहुल कुमार ने बुधवार को स्वयं बायसी अनुमंडल जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया था। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी चौकस हैं।
*पूर्णिया में नल जल योजना की जांच*
*पूर्णिया* जिला के सभी 14 प्रखंडों में हर घर नल जल योजना की जांच की गयी । हर घर नल का जल योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण कार्य की जांच के लिए प्रशासनिक और तकनीकी पदाधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में जांच की गयी। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने इसके लिए सभी प्रखंडों में जांच कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहायक अभियंता को भी संबद्ध किया। सभी अधिकारियों के द्वारा तीन-तीन योजनाओं की जांच की गयी। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गयी है। आठ बिंदुओं की जांच रिपोर्ट सौंपी गयी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
: *पूर्णिया में कोरोना से कटिहार के मरीज की मौत*
*पूर्णिया* में कटिहार के एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। उनका सेंपल टेस्ट यहीं हुआ था। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उनकी सदर अस्पताल में मौत हो गयी। कटिहार के रहने वाले मरीज की उम्र करीब 60 साल थी। जिला में अब तक चार मौत हो चुकी है। पूर्णिया में आज 39 नये पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें पूर्णिया अर्बन के 16 बनमनखी के 11, पूर्णिया ईस्ट के एक, बीकोठी के एक, धमदाहा के 5, केनगर के दो व कटिहार के तीन केस हैं। अब जिला में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 688 हो गयी है। 505 मरीज रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 179 है।

