प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिकी संबधों को लेकर बुधवार की शाम कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने अपने भाषण में निवेशकों को भारत में निवेश का खुला न्योता भी दिया। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो की उसी बात को आगे बढ़ाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को चीन में मौजूद बड़ी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करना चाहिए। नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री की बातो को सराहा और साथ हीं चीन पर करा रूख अख्तियार किया।


प्रधानमंत्री इंडिया-यूएस बिजनेस काउंसिल यूएस-आईबीसी के समिट सम्मेलन मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने मौजूदा हालात में भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी सुधार किए हैं। अपने संबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता, इनोवेशन, डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलो और निवेश पहले से ज्यादा मजबूत हो।