दिल्ली : केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह के एक फर्जी पीए को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
है ।यह फर्जी पीए संदीप चौधरी नाम का है।इसे अलवर में गिरफ्तार किया गया
है।बताते चलें कि संदीप चौधरी ने राजस्थान के कानून मंत्री को पहले फोन
किया था । दूसरी ओर हरियाणा के श्रम मंत्री को भी अमित शाह का पीए बनकर फोन
किया गया था ।

सूचना अनुसार लॉकडाऊन के समय उसकी बड़ी कम्पनी से नौकरी चली गई थी।इसलिए
संदीप चौधरी ने अपने लिए पैरवी की थी । संदीप के फोन करने के बाद राजस्थान
के कानून मंत्री कार्यालय द्वारा अमित शाह के दफ्तर को सूचना दी गई ।वहां
से इनकार किया गया कि ऐसी कोई फोन यहां से नही गई है।फिर दिल्ली क्राइम
ब्रांच को यह केस दे दी गई।