पूर्णियाँ जिले के बायसी प्रखंड के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में गैस सिलेंडर फटने से एक 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो मौके पर ही हो गई थी साथ ही 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना होने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सिलेंडर फटने से घायल हुए सभी को लेकर बायसी पीएचसी लाया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सोमवार को शाम में ही प्रीति कुमारी 2 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। वहीं सभी गंभीर रुप से जख्मी का इलाज किया जा रहा था। लेकिन सभी का शरीर इतना बुरी तरह से जला हुआ था कि देखते ही देखते एक के बाद एक देर रात तक दम तोड़ते नजर आने लगे। परिवार के लोगों का इस तरह से सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान दम तोड़ देना लोगों को किसी झटके से कम नहीं था। ऐसी हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही ग्वाल गांव एंव हरेराम गांव के सेकड़ों लोग सदर अस्पताल में जमा हो गए। किसको पता था कि माचिस की एक तिल्ली से निकले चिंगारी से सिलेंडर मे भयानक आग लग जायेगा और एक के बाद एक परिवार का चिराग बुझता चला जायेगा। 
सिलेंडर की आग से जलकर मरने वालो में ग्वाल गांव के विक्टर यादव के पुत्र व पुत्री  में गगन यादव उम्र का उम्र 7वर्ष,  रुचि कुमारी जिसकी उम्र 5 वर्ष, सजन यादव का उम्र 3 वर्ष  हैं।
वहीं ग्वाल गाँव के विरेंद्र यादव जो विक्टर यादव के घर से सटे हैं उनके घर उनकी बेटी बोबी देवी पति व परिवार संग यहीं रहती हैं। बोबी देवी पति अखिलेश यादव जिसकी उम्र 28 वर्ष हैं उसने भी सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बोबी देवी की 5 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार एंव 2 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी भी दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल मे पिन्टू यादव पिता विरेंद्र यादव की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। घटना की खबर से ग्वाल गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।