पूर्णियाँ जदयू के जिला महासचिव अंकित झा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अंकित झा ने कहा है कि लालजी टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक व प्रख्यात शिक्षाविद थे। उनके निधन से राजनीति, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
आज उनके निधन की खबर सुनते ही छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष राजू मंडल जी, छात्र जदयू पूर्णिया के विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानिक आलम जी, छात्र जदयू पूर्णिया के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष पिंटू मेहता जी, छात्र जदयू पूर्णिया के जिला प्रवक्ता आदर्श झा जी, अमन श्रीवास्तव ,आशीष आनंद, मुकेश कुमार यादव ,पूर्णिया महानगर अध्यक्ष अंकित सूरी जी ,बृजेश कुमार ,शुभम सिन्हा, राज दीपक ,जुनेद आलम, आशीष मिश्रा इत्यादि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया|


