दिल्ली के पॉश इलाके लोधी एस्टेट में फायरिंग हुई है. ये घटना एक कोठी में
हुई है. मौके पर तमाम सीनियर अफसर पहुंच गए हैं. लोधी एस्टेट एरिया नई
दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आता है. यहां पर नेताओं से लेकर बड़े
कारोबारियों का घर है. पॉश इलाके में गोलियों की आवाज के बाद इलाके में
सनसनी फैल गई है.
CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह और इंस्पेक्टर
दशरथ सिंह के बीच कुछ कहासुनी हुई थी जो इतनी बढ़ गई कि सब इंस्पेक्टर ने
पहले इंस्पेक्टर को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड
में दोनों की मौत हो गई.
शुक्रवार की देर रात 61 लोधी एस्टेट में गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी.
गोलीकांड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो कर्मियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर ने पहले एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

