PATNA : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब उनके चाहनेवालों की भी मौत की खबरें आ रही है। नालंदा के बाद पटना में भी दसवीं की छात्रा ने सुशांत की मौत के सदमे में खुदकुशी कर ली। राजधानी के कदमकुआं इलाके की रहने वाली 17 साल की इशिका लगातार डिप्रेशन में चल रही थी।
उसने हाल में ही मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इशिका का एग्जाम अच्छा नहीं गया था। इस वजह से वह लगातार डिप्रेशन में थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। इसी बीच पटना के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई में सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया। डिप्रेशन में रह रही लड़की लगातार सुशांत सिंह के सुसाइड की स्टोरी देख रही थी। वो कभी मोबाइल पर तो कभी टीवी पर सिर्फ और सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबरों को ही देखती रही।
सुसाइड की खबरों ने उसके डिप्रेशन को और बढ़ा दिया। जिसके बाद उसने मां की साड़ी निकाली और पंखे में फांसी का फंदा बनाकर उससे झूल गई। इशिका के सुसाइड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों को यह सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इशिका जैसी सुशील और शांत लड़की इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लेगी

