Cryptocurrency Price: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. बिटकॉइन भी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. क्रिप्टोकरेंसी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से भी क्रिप्टो की ट्रेडिंग कर सकते हैं.
आज (07 जुलाई 2021) अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिप्टो यानी बिटकॉइन के भाव में भी 1 फीसदी की तेजी नजर आ रही है. इसके साथ ही वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.45 ट्रिलियन डॉलर है. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.63 फीसदी की तेजी आई है. बिटकॉइन का भाव करीब 34 हजार डॉलर के आसपास है.
इस बीच बुधवार को बीजिंग स्थिति सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने सॉफ्टवेयर कंपनी बीजिंग कुडाओ कल्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को बंद करने का आदेश दिया है. सेंट्रल बैंक को संदेह है कि ये सॉफ्टवेयर कंपनी संदिग्ध रूप से क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर रही थी. इस खबर के बिटकॉइन के भाव थोड़ी उठापटक देखने को मिली.
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी की मदद से कर सकते हैं क्रिप्टो ट्रेडिंग
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इसमें आपकी मदद कर सकता है. आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस की मदद से नौसिखिए से लेकर अनुभवी निवेशक भी स्मार्ट फैसले ले सकते हैं. एक निवेशक के तौर पर आप जानते होंगे कि स्टॉक मार्केट में भी वोलेटिलिटी देखने को मिलती है. लेकिन, क्रिप्टो की कीमतों की तुलना में स्टॉक मार्केट को समझना और इसका अनुमान लगाना आसान है. इसका एक कारण यह है कि क्रिप्टोकरेंसी अब नया है. स्टॉक मार्केट की तरह क्रिप्टोकरेंसी का भाव भी कैश फ्लो और एसेट उपलब्धता के आधार पर तय नहीं होती है. हालांकि, सेंटीमेंट से इसपर असर जरूर पड़ता है.
07 जुलाई सुबह 10:20 बजे तक दुनिया की सबसे बड़ी 10 क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स (ये आंकड़े coinmarketcap.com से लिए गए है)
Bitcoin: 0.24 फीसदी चढ़कर $34,725.25
Ethereum: 3.22 फीसदी चढ़कर $2,396.77
Tether: 0.3 फीसदी गिरकर $0.9999
Binance Coin: 4.83 फीसदी चढ़कर $332.52
Carrdano: 1.08 फीसदी गिरकर $1.44
XRP: 0.54 फीसदी गिरकर $0.6724
Dogecoin: 1.20 फीसदी गिरकर $0.2378
USD Coin: 0.03 फीसदी चढ़कर $0.9997
Polkadot: 6.48 फीसदी चढ़कर $16.92
Uniswap: 4.60 फीसदी चढ़कर $23.25
किन क्रिप्टोकरेंसी में आई सबसे ज्यादा तेजी
Octopus Protocol: बीते 24 घंटे में 366.57 फीसदी चढ़कर $0.3869
DSYS: बीते 24 घंटे में 342.12 फीसदी चढ़कर $0.002711
Peet DeFi [new]: बीते 24 घंटे में 287.56 फीसदी चढ़कर $1.80
HIPPO TOKEN: बीते 24 घंटे में 261.22 फीसदी चढ़कर $0.00005365
MoonRise: बीते 24 घंटे में 238.73 फीसदी चढ़कर $0.000000005365

