पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता
उत्कृष्टट कार्य के लिए डीआरएम अवार्ड से बनमनखी के आईओडब्ल्यू पुरस्कृत हुए हैं। मंडल स्तरीय 66 वां रेल सप्ताह समारोह के दौरान समस्तीपुर में आईओडब्ल्यू को पुरस्कृत किया गया। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने मंगलवार को बनमनखी के आईओडब्ल्यू प्रकाश चन्द्र को पुरस्कृत करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीआरएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कर्तव्य का निर्वहन करना सराहनीय कदम है। उल्लेखनीय है कि आईओडब्ल्यू(सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग) को उत्कृष्ट कार्य के लिए पहले भी कई बार मंडल स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जा चुकी है। समारोह में आईओडब्ल्यू को पुरस्कृत किए जाने के दौरान एडीआरएम वन जे के सिंह, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आर एन झा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।