रायगढ़ । रायगढ़ के बोईरदादर क्षेत्र से एक और युवक के गायब हो जाने की खबर है। घरवालों ने घर छोड़ने का संदेह जताया है। युवक के माता पिता ने सोशल मीडिया में एक अपील भी जारी की है। इस आशय की एक रिपोर्ट भी पुलिस थाना चक्रधरनगर में दर्ज करा दी गई है।
युवक प्रशांत इजारदार रायगढ़ शहर के बोईरदादर क्षेत्र का रहने वाला है। शनिवार की शाम 3 से 4 बजे के बीच शाम को घर से निकल गया है। उसके पास न तो कोई मोबाइल है और न ही कोई डाक्यूमेंट्स। घर वालों ने अंदेशा जताया है कि वह रोजगार की तलाश में या जीवन में कुछ कर दिखानेके लिए घर छोड़कर चला गया है।
प्रशांत के परिजनों ने सोशल मीडिया में एक संदेश भी छोड़ा है जो वायरल हो रही है। प्रशांत के मिलने पर परिजनों को फोम करने की भी अपील की गई है।
आज मेरे बड़े भैया 16.01.2021 को सवेरे लगभग 3 से 4 बजे के बीच मे घर छोड़ कर चले गौए है और अपना सारा डॉक्यूमेंट पर्स,मोबाइल, सब छोड़ कर गजर से कुछ बनने के लिए चले गए है अभी चक्रधरनगर थाना में एफआईआर दर्ज करा दी गयी है कृपया किसी को जानकारी मिले तो मुझे 7000697388 में बताने का कष्ट करें



