नई दिल्ली: महामारी के बीच भारत सरकार ने आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन देने की घोषणा की थी। मालूम हो कि किसानों को शॉर्ट टर्म लोन मुहैया कराने के मकसद से साल 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम शुरू की गई थी। फिलहाल देश के करीब 7 करोड़ किसानों के पास किसान कार्ड है। इस किसान कार्ड के जरिए किसानों को एक डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से वो अपनी जरूरत के मुताबिक अपने खाते से पैसे निकाल सकते है

