Bihar Board OFSS First Merit List 2020: छात्र आधिकारिक वेबसाइट tossbihar.in पर जाकर इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.


Bihar Board OFSS First Merit List 2020: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड,BSEB इंटरमीडिएट कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली चयन सूची या मेरिट सूची जारी कर दिया है. छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली, OFSS बिहार आज आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन 7 अगस्त, 2020 को सूची जारी किया गया. जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कक्षा 11वीं में अपनी प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार सूची सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर जारी की गई है

जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे मेरिट सूची और आवंटित संस्थानों की जांच करने में सक्षम होंगे. आवंटन के आधार पर, छात्रों को संबंधित स्कूलों के साथ खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है. पंजीकरण करने के लिए उन्हें सूचना पत्र की आवश्यकता होगी. इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट tossbihar.in से इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करने  के  लिए  आधिकारिक वेबसाइट tossbihar.in पर जाएं.

होम पेज पर, इंटर / + 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
खुलने वाली नई विंडो पर अपना एप्लिकेशन संदर्भ नंबर, बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
जानकारी सबमिट करें.
डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए पेज पर डाउनलोड इंटिमेशन लेटर पर क्लिक करें.
इस पत्र को सामान्य आवेदन पत्र की प्रति के साथ ले जाना होगापंजीकरण के लिए साथ में 2 फोटोकॉपी और 5 फोटो संस्था में ले जाना होगा.

BSEB द्वारा OFSS पोर्टल पर कुल 3 मेरिट सूची जारी की जाएगी. छात्रों को वर्णित विकल्पों के अनुसार बाद की मेरिट सूची में एक बेहतर कॉलेज / स्कूल की पेशकश की जा सकती है. छात्रों के पास कॉलेज बदलने का विकल्प होगा. छात्र ध्यान दें कि यदि वे उच्च वरीयता के लिए चुनते हैं, तो उन्हें संबंधित स्कूलों में पंजीकरण कराना होगा. हालांकि पंजीकरण शुल्क फिर से नहीं लिया जाएगा.