Putrada Ekadashi 2020: पुत्रदा एकादशी व्रत की दक्षिण भारत में विशेष महत्ता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वाजपेयी यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है और संतान संबंधी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Ekadashi July 2020: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा ही महत्व बताया जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। श्रावण मास में आने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति और संतान संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होने की मान्यता है। इस साल ये व्रत 30 जुलाई को रखा जाएगा। दूसरा पुत्रदा एकादशी व्रत पौष माह में रखा जाता है|

धार्मिक महत्व: पुत्रदा एकादशी व्रत की दक्षिण भारत में विशेष महत्ता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वाजपेयी यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है और संतान संबंधी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा ये भी जाता है कि जो निसंतान दंपति अगर पूरे तन, मन से इस व्रत को करें तो उन्‍हें संतान सुख अवश्‍य प्राप्त होता है। साथ ही इस व्रत को लेकर ये भी प्रचलित है कि जो कोई पुत्रदा एकादशी व्रत कथा पढ़ता या फिर सुनता है उसे स्‍वर्ग की प्राप्‍ति होती है।