इतिहास के पन्नों में आज यानी 31 जुलाई के दिन बेहद प्रमुख है. आज ही के दिन सन 1880 में प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था. इसके अलावे सन 1947 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था. जबकि, आज ही के दिन भारत के दो प्रसिद्ध हस्तियों का निधन भी हुआ था. सन 1940 में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह और 1980 को हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने निधन आज ही के दिन हुआ था.

