निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया गया.
                           
नई दिल्ली: आज सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया के चारों दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को फांसी दे दी गई. मेडिकल टीम ने शवों की जांच कर उन्हें फांसी से उतार दिया है. शवों को एंबुलेंस के जरिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचाया जाएगा वहां पांच डॉक्टरों की टीम बॉडी का पोस्टमार्टम करेगी. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी. पोस्टमार्ट के बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

नवीनतम अद्यतन

  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा, दोषियों ने फांसी से पहले अपनी कोई आखिरी इच्छा नहीं बताई थी. 
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- पवन जल्लाद फिलहाल फांसी घर में मौजूद है. उसे हर फांसी के लिए 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. 
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- शवों को फांसी से उतार लिया गया है. शवों को एंबुलेंस के जरिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया जाएगा. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, आज के दिन को 'निर्भया न्याय दिवस' के तौर पर मनाने की मांग करेंगे. 
  • रिपोर्टर राजू राज चौधरी- दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के पांच डॉक्टरों की टीम 8 बजे शवों का पोस्टमार्टम करेगी. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- मेडिकल टीम ने चारों को मृत घोषित किया. 
  • रिपोर्टर राजू राज चौधरी- दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर शवों का पोस्टमार्टम होगा. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- पवन, अक्षय मुकेश और विनय के शवों की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया 8 बजे शुरू होगी.
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- आज Zee News निर्भया दिवस मना रहा है. मैं Zee News को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने निर्भया को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चलाई और इस लड़ाई में हमारा साथ दिया. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- पवन जल्लाद और डॉक्टरों की टीम फांसी कोठी में ही मौजूद है. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- 6 मिनट बाद शवों को फांसी से उतार लिया जाएगा. 
  • रिपोर्टर राजू राज चौधरी- तिहाड़ के बाहर लोग तिरंगा लहरा रहे हैं. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की मां और पिता ने देश, मीडिया और न्याय व्यवस्था को धन्यवाद दिया. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया के पिता ने देशवासियों से कहा कि आप अपने बेटे और बेटियों में फर्क न करें. बेटा और बेटी दोनों समान हैं.  
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की वकील ने कहा, दरिंदों को उनके किए की सजा मिली. आज निर्भया को न्याय मिला. हमारे लिए खुशी की बात तब होती जब हम निर्भया को बचा पाते. लेकिन आज संतुष्टि इस बात की है कि हम उसे न्याय दिला पाए.
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, मैंने बेटी की तस्वीर को गले लगाकर उससे कहा- बेटा आज आपको इंसाफ मिल गया. मुझे अपनी बेटी पर गर्व है. आज वो अगर होती हो मैं एक डॉक्टर की मां कहलाती. मीडिया से बात करते हुए भावुक हुईं आशा देवी. उन्होंने कहा, मैं देशभर की महिलाओं से अपील करती हूं कि देश में किसी भी बेटी के साथ अन्याय हो उसका साथ दें. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- आशा देवी ने कहा, देश की बच्चियों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा. मैं आगे भी ये लड़ाई जरी रखूंगी. आज के बाद देश की बच्चियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- आशा देवी बोलीं, ये पहली बार है जब चार दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाया है. मेरी बेटी को देर से ही सही लेकिन इंसाफ मिला है. आज देश की बेटियों को इंसाफ मिला है. मैं देश की न्याय व्यवस्था का शुक्रिया अदा करती हूं. उन्होंने दोषियों के सभी दांवपेंच को फेल किया. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- सोसायटी के बाहर जमा हुई भीड़. आशा देवी अपने घर से नीचे पहुंचीं. वहां पर फांसी होने के बाद पहली बार बात करेंगी. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- तिहाड़ जेल के बाहर मीडिया और आम लोगों का जमावड़ा. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- तिहाड़ के जेल नंबर तीन में दी गई फांसी. 
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- तिहाड़ के बाहर गूंजा भारत माता की जय. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- निर्भया के चारों दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को फांसी हुई. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- डेथ वारंट पढ़कर सुनाया गया. 
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- निर्भया के दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय के गले में फांसी का फंदा डाल दिया गया है. 
  • रिपोर्टर राजू राज चौधरी- हर आरोपी के साथ 12 सुरक्षाकर्मियों का घेरा, कुल 48 सुरक्षाकर्मी दोषियों को फांसी कोठी लेकर पहुंचे. दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय के मुंह पर काला कपड़ा डाल दिया गया है. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- निर्भया के दोषियों के हाथ-पैर बांधे जा रहे हैं. कुछ ही देर में होगी फांसी. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- निर्भया के दोषियों को फांसी के तख्ते पर खड़ा किया गया. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- फांसी घर में चारों दोषी पवन, अक्षय, मुकेश और विनय पहुंचे. जल्लाद पवन पहले से ही तैयारी के साथ मौजूद.
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- तिहाड़ जेल को लॉक डाउन किया गया. तय समय पर होगी दोषियों को फांसी. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- तिहाड़ जेल के बाहर भारी भीड़. 
  • रिपोर्टर नीरज गौड़- जल्लाद पवन अपनी तैयारियों के साथ फांसी कोठी में मौजूद है

  • रिपोर्टर राजू राज चौधरी-  जेल मैन्युअल के हिसाब से मार्च करते हुए जेल कोठरी तक ले जा रहे हैं. दोषियों के साथ एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट ओर सुरक्षाकर्मी मैजूद. 

  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- कुछ ही मिनट के बाद जेल सुपरिटेंडेंट अपने दफ्तर में चेक करने जाएगा कि आखिरी वक्त में कोई मैसेज या कोई कानूनी जानकारी तो नहीं आई है. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा- निर्भया के चारों दोषियों को उनके सेल से निकाला गया, फांसी घर ले जाया जा रहा है. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया के पिता बोले, आज पूरा देश खुश है. देश के लोगों की खुशी में हम खुश हैं. हमारे पास देश को संदेश देने के लिए कुछ नहीं है. देश की बेटियों के लिए मैं यही कहूंगा कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. आज उनके लिए पूरा देश जगा हुआ है. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- कल सुबह पांच बजे से अभी तक एक पल के लिए नींद नहीं ली, बोले निर्भया के पिता. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की मां ने कहा कि अभी मेरी लड़ाई पूरी नहीं हुई है. 
  • रिपोर्टर अमित प्रकाश (निर्भया के घर से)- निर्भया की मां आशा देवी ने कहा 20 मार्च को निर्भया दिवस मनाएंगे. 
  • रिपोर्टर प्रमोद शर्मा- तिहाड़ जेल के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात. 
  • रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा-  मेडिकल टेस्ट में चारों दोषी पूरी तरह फिट