क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फोटो : Social media
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र के आयोजन को लेकर फिलाहल कोई भी रोडमैप नजर नहीं आ रहा है। बीसीसीआई ने 15 अप्रैल तक के लिए इस लीग को टाल दिया है, लेकिन सवाल अब भी यही बना हुआ है कि क्या इसके बाद भी आईपीएल का आगाज हो पाएगा। क्योंकि जिस तरह से देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए फिलाहल मुश्किल लग रहै है। कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि इस माहौल में विदेश यात्रा करना सही नहीं है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
स्कॉट मॉरिसन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कोविड-19 से निपटने के लिए नागरिकों को किसी भी देश की यात्रा नहीं करने का निर्देश जारी किया है। सरकार ने साफ कहा है कि यह निर्देश अगले महीने भी लागू रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। हालांकि सीए ने इससे पहले खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए एनओसी जारी कर दिया था, लेकिन अब उसने सरकार के ट्रैवल एडवायजरी का समर्थन किया है।
आरोन फिंच - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने स्थानीय रेडियो हुई बातचीत में कहा कि हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि कुछ घंटों के भीतर ही ट्रैवल एडवायजरी बदली गई। आने वाले दो या तीन हफ्तों में भी इसमें बदलाव हो सकता है। इस वक्त बस खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है। आईपीएल के 13वें सीजन की आठ टीमों में कुल 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे 15.50 करोड़ में बिके थे। केकेआर ने उन्हें खरीदा था।
pat cummins
आईपीएल 2020 की आठ टीमों में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
खिलाड़ी फ्रेंचाइजी कीमतपैट कमिंसकोलकाता नाइट राइडर्स15.50 करोड़स्टीव स्मिथराजस्थान रॉयल्स12.50 करोड़ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब10.75 करोड़नाथन कूल्टर नाइलमुंबई इंडियंसआठ करोड़मार्कस स्टोइनिसदिल्ली कैपिटल्स4.80 करोड़एरॉन फिंचरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4.40 करोड़केन रिचर्डसनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुचार करोड़एलेक्स केरीदिल्ली कैपिटल्स2.40 करोड़क्रिस लिनमुंबई इंडियंसदो करोड़मिशेल मार्शसनराइजर्स हैदराबाददो करोड़जोश हेजलवुडचेन्नई सुपरकिंग्सदो करोड़एंड्रयू टायराजस्थान रॉयल्सएक करोड़क्रिस ग्रीनकोलकाता नाइट राइडर्स20 लाख
जोशुआ फिलिप
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु20 लाखडेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद12.50 करोड़बिली स्टेनलेकसनराइजर्स हैदराबाद50 लाखशेन वॉटसनचेन्नई सुपर किंग्सचार करोड़ 



