लखनऊ। फ़ीनिक्स यूनाइटेड मॉल में मिस मास्टर शेफ, मिस इंस्पिरेशन और फैशन शो आयोजित किया। सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने बताया कि मिस मास्टर शेफ अस्मत जमाल प्रथम, मीना पराजुली दूसरे व लवीना चिल्लानी तीसरे स्थान पर रही। मिस इंस्पिरेशन में वर्षा श्रीवास्तव पहले, स्नेही दूसरे व शिप्रा तीसरे स्थान पर रही। मिस टैलेंटेड में निष्ठा शर्मा पहले , राधिका पाठक दूसरे और निशा गिरी तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका श्रीनाथ गंगील, जनरल मैनेजर बिग बाजार के श्रीनाथ गंगील, शेफ रमेश कुकरेती, सोशल एंटरप्रेन्योर शालिनी लाल, कोरियोग्राफर लकी सरीन और फैशन आर्टिस्ट सिमरन तनेजा ने निभाई।