Prime Minister Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। यह किस्त जून-जुलाई 2025 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है। केंद्र सरकार हर साल छोटे और गरीब किसानों को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती.
Prime Minister Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। यह किस्त जून-जुलाई 2025 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है। केंद्र सरकार हर साल छोटे और गरीब किसानों को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह 2025 की दूसरी किस्त है, जो जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं, जिसके बाद किसान इस योजना के लिए पात्र हो जाते हैं।
ये शर्तें इस प्रकार हैं-
1. किसान भारत का निवासी होना चाहिए और उसके पास अपनी खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए, जो भूमि अभिलेखों में दर्ज हो।
2. किसान का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए और उसका केवाईसी पूरा होना चाहिए, ताकि उसे समय पर योजना का लाभ मिल सके।
3. जो किसान आयकर दाता हैं, पेंशन प्राप्त करते हैं, सरकारी या निजी नौकरी में हैं, वे इस योजना के लिए अपात्र हैं।
ऐसे होगी KYC –
आपको बता दें कि जिन किसानों ने KYC नहीं कराया है, उन्हें 20वीं किस्त पाने के लिए पहले KYC कराना होगा। इसलिए किसान pmkisan.gov.in साइट पर जाकर ई-KYC करा सकते हैं, जिसका OTP आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर जाएगा। OTP को वेरिफाई करके किसान अपना KYC पूरा कर सकते हैं।
आधार का लिंक होना जरूरी-
पीएम-किसान की 20वीं किस्त उन किसानों के खाते में नहीं जाएगी, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इसलिए किसानों को अपनी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार को अपने खाते से लिंक कराना होगा। इसके बाद ही वे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
ऐसे चेक करें स्टेटस-
पीएम-किसान योजना के लाभार्थी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अपना स्टेटस चेक करने के लिए लाभार्थी फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन पर क्लिक करके अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह जानकारी दर्ज करने के बाद लाभार्थियों को उनसे जुड़ी जानकारी दिखाई देने लगेगी। इस तरह किसान यह जान सकेंगे कि वे 20वीं किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं।

