PM-Kisan Samman Nidhi Update : किसानों ( Farmer ) के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) देश के किसानों के लिए वरदान बनकर उभरी है. इस योजना के तहत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करती है और उन्हें हर साल 3 किस्तों में 6 हजार रुपये देती है। यह राशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की किश्तों में आती है ! आपको बता दें, अब तक किसानों को इस पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) की 11 किस्तें मिल चुकी हैं और 12वीं किस्त का इंतजार है !
PM-Kisan Samman Nidhi Update
![]() |
PM Kisan Samman Nidhi Update |
किसानों ( Farmer ) के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 सितंबर 2022 वह दिन होगा जब उनके बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) की 12वीं किस्त के 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे ! इस बात की जानकारी प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने दी है. उन्होंने कहा है कि जिन पात्र किसानों के खाते उनके आधार कार्ड से जुड़े हैं, उन्हें ही पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) कि अगली किस्त का पैसा मिलेगा. उनका कहना है कि इस योजना से जुड़े सभी किसानों के खाते में 5 सितंबर 2022 तक 12वीं किस्त आने की उम्मीद है ( PM Farmer Scheme ) !
बताया जा रहा है कि 12वीं किस्त लेते समय उन किसानों ( Farmer ) के सामने समस्या आ सकती है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी । शायद अब इस तारीख को सरकार न बढ़ाए। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) की 12वीं किस्त से वंचित रहने वालों का आंकड़ा 70 लाख तक है ! हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) में अभी तक वंचित किसानों के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। संभव है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह नंबर क्लियर हो जाए ( PM Farmer Scheme ) ।

