जानिए किसानों
को 13वीं किस्त कब जारी होगी और लाभार्थी सूची में कैसे देखें अपना नाम

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी
की जाती है। इस योजना की 12वीं किस्त सरकार की ओर से जारी कर दी गई है और अब इस
योजना की 13वीं किस्त किसानों को जल्द जारी की जाएगी। किसानों को 12वीं किस्त का
पैसा मिल गया है और अब उन्हें इसकी 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान ये
जानना चाहते हैं कि इस योजना की 13वीं किस्त उन्हें अब किस दिन मिलेगी। आज हम
ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आएगी
इसकी जानकारी शेयर करेंगे। तो आप हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़े क्योंकि
पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर हम आपके साथ कुछ अहम जानकारी साझा
कर रहे हैं।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त (PM
Kisan Samman Nidhi Scheme) पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के बाद किसानों को 13वीं किस्त के बारे
में जानने की काफी उत्सुक हैं, तो बता दें कि किसानों को इस योजना की 13वीं किस्त
फरवरी 2023 को जारी की जा सकती है। क्योंकि पिछले साल इस योजना की किस्त इसी माह
में जारी की गई थी। सामान्यत: पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31
जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी
जाती है। वहीं, इस योजना की तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर
की जाती है। अब तक की टाइम लाइन अनुसार देखें तो इस योजना की 12वीं किस्त का पैसा
ट्रांसफर किया जा चुका है। अब अगली 13वीं किस्त 1 दिसंबर 2022 से लेकर 31 मार्च
2023 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है
PM Kisan Yojana : क्या अभी तक खाते में नहीं आई 12वीं किस्त
जैसा की इसी माह पीएम मोदी ने पूसा किसान सम्मेलन के दौरान पीएम किसान
योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की थी। इसके बाद किसानों के खाते
में 2 हजार रुपए हस्तांतरित किए गए। अभी भी कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में अभी
तक 2 हजार रुपए नहीं आए हैं तो ऐसे में किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। 30
नवंबर तक सभी किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सरकार की ओर से
ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6
हजार रुपए की राशि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती
है। ये राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2--2 हजार रुपए की किस्तों में
दी जाती है।
12वीं किस्त खाते में नहीं आने के ये हो सकते हैं कारण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में बहुत से किसानों ने
जानकारी के अभाव में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके चलते इस बार करीब
2.62 किसानों को 12वीं किस्त से वंचित होना पड़ा है। इन किसानों के खाते में 2000
रुपए नहीं पहुंचे हैं।
- वहीं बहुत से किसान ऐसे भी थे जिन्होंने
कृषि भूमि का सत्यापन नहीं करवाया था, इस कारण वे इस योजना का लाभ नहीं ले
सकें हैं।
- इसके अलावा किस्त नहीं आने का कारण ये भी हो सकता है कि आपने रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दे दी होगी।
- अब क्या करें ताकि निरंतर मिल सके योजना का लाभ
जिन किसानों को 12वीं किस्त नहीं मिली है वे नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरी करें ताकि उन्हें इस योजना का आगे निरंतर लाभ मिलता रहे।
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।
- जिन किसानों ने जमीन का वेरिफिकेशन नहीं
करवाया है वे इसका वेरिफिकेशन करवाएं।
- यदि रजिस्ट्रेशन कराते समय आपने कोई गलत
जानकारी दी है तो उसे तुरंत सही करवाएं। इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर
जाकर इसे सही किया जा सकता है।
-
यदि आपके द्वारा उपरोक्त सभी काम पूरे सही हैं, उसके बाद भी आपको किस्त नहीं मिली है तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना चाहिए।
पीएम किसान योजना की किस्त के लिए कैसे चेक करें अपना स्टेट्स
किसानों को अपना स्टेट्स चेक करने के लिए नीचे दी गई सामान्य सी प्रक्रिया
को अपनाना होगा और आपके सामने आपका पूरा स्टेट्स दिखाई देगा। इससे आपको पता चल
जाएगा कि आपका अमाउंट प्रोसेसिंग में है या नहीं। स्टेट्स चेक करने की प्रक्रिया
इस प्रकार से है-
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना
की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक
करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब इस नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता
संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प आपको चुनना होगा।
- अब आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका
नंबर भरिए. इसके बाद Get Data पर क्लिक कर दें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी
ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी।

