Dakhil Kharij Online Apply Bihar:- नमस्कार दोस्तों अगर आप भी बिहार के निवासी है और बिहार में किसी भी प्रकार का जमीन का रजिस्ट्री (Land Registry) करवाया हुए हैं तो उसका दाखिल खारिज (Dakhil Kharij Online) करवाना अनिवार्य होता है. अगर आप बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन 2022 नहीं करवाते हैं उस कंडीशन में जो जमीन की रजिस्ट्री आप करवाया हुए हैं वह जमीन आप के नाम पर नहीं किया जाता है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर दाखिल खारिज क्या है? Dakhil Kharij Online Apply Bihar के लिए आप किस तरह से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ?
दाखिल ख़ारिज बिहार ऑनलाइन फॉर्म आवेदन करने के बाद आपको क्या करना होता है? और किस तरह से आप का Land Mutation Online Bihar 2022 कंप्लीट होता है? सभी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से आपको स्टेप बाय स्टेप बताएं जाएगा. पोस्ट अच्छा लगे तो प्लीज इसे शेयर करें और आपके मन में कोई सवाल है तो नीचे हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं..
Dakhil Kharij Online Apply Bihar Overviews
| Article Name | Dakhil Kharij Online Apply Bihar | बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन 2022 | दाखिल ख़ारिज बिहार ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे | Land Mutation Online Bihar 2022 |
| Post Date | 13-03-2022 |
| Post Type | Land Mutation Scheme (बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन 2022) |
| Scheme Name | Dakhil Kharij Online Apply | Land Mutation Scheme (बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन 2022) |
| Departments | Department of Revenue & Land Reforms, Govt. of Bihar (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) |
| Official Website | http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
| Application Fee | Na |
| Mutation Process Duration | 45 to 90 Days |
| Apply Mode | Online |
| Application Status | http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/MutationStatus |
| Short Info.. | Dakhil Kharij Online Apply Bihar:- Hello friends, if you are also a resident of Bihar and have got any type of land registry done in Bihar, then it is mandatory to get its filing rejected (Dakhil Kharij Online). If you do not get Bihar filing rejected online application 2022, in that condition the land you have got registered is not done in your name. In such a situation, through today’s article, we are going to tell you that what is the filing rejected? How can you apply online for Dakhil Kharij Online Apply Bihar? What do you have to do after filing Kharaj Bihar Online Application Form? And how is your Land Mutation Online Bihar 2022 complete? All the information will be told to you step by step through this post. If you like the post then please share it and if you have any question then definitely tell us by commenting in the comment section below.. |
दाखिल खारिज क्या है What is mutation?
जमीन दाखिल खारिज को इंग्लिश भाषा में Land Mutation भी कहा जाता है. इसका मतलब होता है की कोई भी वयक्ति जब अपनी जमीन को इनाम में दे देता है या उसे दान या बेच देता है तो दूसरी व्यक्ति के नाम पर सरकारी रजिस्टर में Correction Slip जारी कर जमीन का जमाबंदी जमीन क्रेता के नाम पर कर दिया जाता है. यानि की dakhil kharij online apply bihar दाखिल ख़ारिज के अंतर्गत बिहार लैंड रिकॉर्ड Bihar Land Record में एक व्यक्ति का नाम हटाकर दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ जमाबंदी कायम करना होता है. अब भूमि Bhumi Lagan कर यानि लगान दुसरे व्यक्ति से वसूला जायेगा. इसी प्रकार से बिहार दाखिल-खारिज dakhil kharij online apply bihar अधिनियम के अनुसार बिहार नामांतरण में कृषि भूमि Bihar Bhumi को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित (ट्रान्सफर) की जाती है. जिसे हम आसन भाषा में दाखिल ख़ारिज कहते है.
दाखिल खारिज कब और क्यों करवाए
अगर आप किसी व्यक्ति से जमीन खरीदते हैं तो उस कंडीशन में आपको जमीन का दाखिल खारिज करवाना होता है। क्योंकि दाखिल खारिज होने के बाद ही जमीन का जमाबंदी जमीन क्रेता के नाम पर किया जाता है
जमीन क्रेता द्वारा रजिस्ट्री की गई जमीन की दाखिल खारिज नहीं करवाने की स्थिति में जमीन की जमाबंदी जमीन बिक्रेता के नाम पर ही रह जाती है. इसलिए जमीन क्रेता को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद दाखिल खारिज की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. क्योंकि जमीन की जमाबंदी जमीन क्रेता के नाम से हो जाए. जिससे भविष्य में किसी भी तरह का परेशानी ना हो.
जमीन की रजिस्ट्री करने के बाद दाखिल ख़ारिज कराने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके जमीन का दाखिल खारिज कर्मचारी और सीओ के द्वारा वेरिफिकेशन कर कंप्लीट किया जाता है..
Bihar दाखिल खारिज नई व्यवस्था में 01 अप्रैल 2022
दाखिल खारिज की नई व्यवस्था में 01 अप्रैल 2022 से अब ये जानकारी दी गई है कि. अगर बिक्रेता के नाम पर जमाबंदी है और वो अपनी जमीन की रजिस्ट्री कर रहा है तो जमीन दाखिल खारिज की ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा. ऑटोमेटिक आप का दाखिल खारिज रजिस्ट्री होने के के बाद SuoMotuForm निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालयबिहार भूमि न्यायाधिकरण) के माध्यम से कर दिया जाएगा..
अगर आप 01 अप्रैल 2022 से पहले रजिस्टरी करवा लिए है और जमीन बिक्रेता के नाम पर जमाबंदी होने की स्थिति में भी जमीन क्रेता का जमीन का ऑटोमैटिक दाखिल ख़ारिज नहीं होगा. इसके लिए आपको Manually निचे दिए गए Process से दाखिल ख़ारिज करनी होगी..
Online Mutation Bihar (Dakhil Kharij) Documents Required
- Sale Deed की छायाप्रति (जमीन क्रेता को जमीन रजिस्ट्री के समय दिए गए सेल डीड दास्वेज की Self Attested छायाप्रति)
- Sale डीड में दी गई सभी दस्वेजो को एक ही PDF में Self Attested करके स्कैन किया जाना चाहिए जिसकी साइज़ 1mb PDF से कम होना चाहिए
- जमीन क्रेता का आधार कार्ड
- रजिस्ट्री की गई जमीन की सभी जानकारी जैसे की खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकवा और जमीन की चौहदी आदि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Bihar Land Mutation Online Application (दाखिल ख़ारिज बिहार ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे)
Bihar Land Mutation Online के लिए जमीन क्रेता को सबसे पहले Bihar Bhumi Jankari के ऑफिसियल वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा. जिसका लिंक निचे भी लिंक सेक्शन में दिया गया है.

Bihar Bhumi Jankari के ऑफिसियल पोर्टल के होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे के बटन पर क्लीक करना होगा

अब सबसे पहले पहले दिए गए Registration के बटन पर क्लीक करके मांगे गए सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा

अब दिए गए यूजर नाम और पासवर्ड से Login In के बटन पर क्लिक करके लॉग इन कर लेना है.

जमीन स्थित जिला और अंचल को सेलेक्ट करके नया दाखिल ख़ारिज आवेदन करे के बटन पर क्लीक करे. अब मांगे गए आवेदक के डिटेल्स में जमीन क्रेता का सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप फिल कर Save & Next के बटन पर क्लीक करे

उसके बाद रजिस्ट्री की गई जमीन का का डिटेल भरकर जमीन क्रेता और जमीन बिक्रेता का मांगे गए सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरना होगा
- Applicant Details
- Document Details
- Buyer Details
- Seller Details
- Plot Details
- Document Upload
अंत में स्कैन Sale डीड में दी गई सभी दस्वेजो को एक ही PDF में Self Attested करके स्कैन करके जिसकी साइज़ 1mb PDF से कम होना चाहिए. उपलोड कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करे दे
अंत में दिए गए एप्लीकेशन सॉफ्ट कॉपी को प्रिंट करके उपलोड किये गए Sale डीड के फोटो कॉपी के साथ आवेदक का आधार कार्ड लगाकर पंचायत के राजस्व कर्मचारी में पास जमा कर दे.
नोट- जमीन के रजिस्ट्री deed का फोटोकॉपी पर क्रेता का सिग्नेचर करा 1mb pdf में सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके उपलोड करना होता है.
दाखिल ख़ारिज में लगने वाले समय और प्रोसेस
दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दिए गए रिसिविंग के साथ अपने सेल डीड का स्कैन फोटो कॉपी और आवेदक का आधार कार्ड जैसे ही आप पंचायत राजस्व कर्मचारी के पास ले जाकर जमा कर देते हैं. तो आप का दाखिल खारिज का प्रक्रिया शुरू हो जाता है. जो कि 45 दिन से लेकर 90 दिन का समय लग सकता है. दाखिल खारिज की प्रोसेस कि हम बात करें तो सबसे पहले कर्मचारी के द्वारा आप की जमीन की वेरिफिकेशन की जाती है, उसके बाद उस वेरिफिकेशन के आधार पर सीआई साहब के पास जाता है . उसके बाद सीआई साहब अप्रूव कर देते हैं. तो सीओ साहब के पास जाता है. और सीओ सेअप्रूवल मिलने के बाद आपका जमीन का दाखिल खारिज कंप्लीट हो जाता है. और आपका जमीन का करेक्शन स्लिप जारी करके आपका आपके द्वारा की गई रजिस्ट्री जमीन आपके नाम से कर दी जाती है.. उसके बाद आप चाहे तो ऑनलाइन अपने जमीन का रसीद भी काट सकते है..
Biahr Dakhil Kharij Application Status
ऑनलाइन दाखिल खारिज के अप्लाई करने के बाद दिए गए रिसिविंग नंबर में एक Case संख्या होता है. जिससे आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस समय-समय पर चेक कर सकते हैं. Dakhil Kharij Application Status चेक करने के लिए सबसे पहले Bihar Bhumi के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा और दिए गए दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा

अब आप अपने जमीन स्थित जिले का अंचल को सेलेक्ट करके परिवाद नंबर (Case Number) डालकर दाखिल ख़ारिज का स्थिति चेक कर सकते हैं. और देख सकते हैं कि आप का दाखिल खारिज का स्थिति क्या है? अगर स्थिति में बताता है कि आपका करेक्शन स्लिप जनरेट Correction Slip Generate हो गया है. इसका मतलब यह है कि आपका दाखिल खर्च कंप्लीट हो गया है. और आप अपने जमीन का रसीद काट सकते हैं. हालांकि जमाबंदी संख्या आपको कुछ दिनों के बाद दिया जाता है..
Biahr Dakhil Kharij जरुरी बाते
सरकार के तरफ से इसके लिए कोई भी एप्लीकेशन फीस नहीं रखा गया है. ये पूरी तरह निशुल्क है.
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद केस नंबर मिलता है. जिससे दाखिल ख़ारिज की स्थिति समय समय चेक किया जा सकता है. स्थिति चेक करने का लिंक निचे दिए गए लिंक सेक्शन में दिया गया है.
आवेदन करने के बाद अंचल कर्मचारी या अधिकारी द्वारा जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है.
दाखिल ख़ारिज प्रक्रिया पूरा होने के बाद जमीन क्रेता के नाम पर जमीन का जमाबंदी कर दिया जाता है.
जमीन का खाता,खेसरा नंबर वही रहता है. केवल विक्रेता का नाम हटा कर क्रेता है नाम अभिलेख में चढा दिया जाता है.
form सही से न भरने या जमीन विवादित होने के स्थिति में दाखिल ख़ारिज अस्वीकृत किया जा सकता है.
Biahr Dakhil Kharij Links
| Suto Muto Form | Click Here |
| PDF Merger | Click Here |
| VERY LOW COMPRESSOR VIDEO LINK | CLICK HERE |
| PDF Compressor | Click Here |
| Application status | Click Here |
| Apply Online | Registration || Login |
| Official Website | Click Here |
