PM Kisan: अगर किसान दसवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें 15 दिसंबर को दसवीं किस्त के 2,000 रुपये अकाउंट में आ जाएंगे. इसका मतलब ये हुआ कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के अकाउंट में सरकार दसवीं किस्त के 2,000 रुपये भेज देगी

खुशखबरी: इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, यहां चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों के खाते में जल्द ही अगली किस्त के पैसे आने वाले हैं. अगर किसान दसवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें 15 दिसंबर को दसवीं किस्त के 2,000 रुपये अकाउंट में आ जाएंगे. इसका मतलब ये हुआ कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के अकाउंट में सरकार दसवीं किस्त के 2,000 रुपये भेज देगी.

वहीं केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था. अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है.

आपको पैसे मिलेंगे या नहीं चेक करें
अगर आपने PM Kisan स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं.