CoinSwitch : लंबे समय से दोस्त रहे आशीष सिंघल, गोविंद सोनी और विमल सागर क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग को उतना ही आसान बनाना चाहते थे, जितना कि ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना होता है. इस विज़न के साथ उन्होंने 2017 में CoinSwitch की शुरुआत की.
![]() |
| CoinSwitch भारत में शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है. |
बिटकॉइन और ऐसी ही दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती पॉपुलैरिटी और इनके बढ़ते बाजार को नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है. क्रिप्टो मार्केट इतनी तेजी से अपनी मौजूदगी जता रहा है. क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नए माध्यम का रूप ले चुका है. लेकिन आप इस बारे में क्या कर सकते हैं? आप कैसे निवेश करें? आप कैसे निवेश के लिए एक भरोसेमेंद क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज चुन सकते हैं?
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्या है?
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है, जहां क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग होती है. ट्रेडिंग में क्रिप्टो को दूसरे किसी असेट (यानी या तो कोई दूसरा क्रिप्टो कॉइन या टोकन, या फिर फ्लैट करेंसी यानी रुपया, डॉलर वगैरह) की खरीद-बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाता है. क्रिप्टो एक्सचेंज खरीददार और विक्रेता के बीच में इंटरमीडियरी यानी मध्यस्थ की तरह काम करते हैं. इनकी आय के स्रोत कमीशन और ट्रांजैक्शन फीस होती हैं.
एक आदर्श ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ऐसा होता है, जहां यूजर्स को आसान इंटरफेस और सिक्योरिटी मिले. CoinSwitch ऐसा ही प्लेटफॉर्म है. इस एक्सचेंज पर आप आराम से कभी भी-कहीं भी क्रिप्टोकरेंसी खरीद और बेच सकते हैं.

