Zomato ipo: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के IPO को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अप्रैल में सेबी को आवेदन जारी किया था जिसे सेबी ने इजाजत दे दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया था कि जोमैटो के इश्यू को सोमवार तक मंजूरी मिल सकती है।

कंपनी को उम्मीद है कि उसे 8.7 अरब डॉलर का वैल्यूएशन मिल सकता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी के इश्यू में ग्लोबल टेक स्पेशियलिस्ट फंड्स और EM फंड्स की बड़ी दिलचस्पी देखी जा रही है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ सकता है।

कंपनी 8.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है। यह हॉन्गकॉन्ग की डिलीवरी प्लेटफॉर्म Meituan में जोमैटो की लिस्टिंग से ज्यादा है। जोमैटो अपने IPO के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
  
त्रों का मानना है कि जोमैटो ने IPO के जरिए प्राइमरी फंड जुटाने की लिमिट 20 फीसदी बढ़ाकर 1.2 अरब डॉलर कर दी है। वहीं सेकेंडरी पोर्शन यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए फंड जुटाने की सीमा 50 फीसदी घटाकर 5 करोड़ डॉलर कर दी है। ऑफर फॉर सेल में इंफोएज अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। जोमैटो में इंफोएज की हिस्सेदारी 18 फीसदी है।
     
हालांकि इस मामले में जोमैटो और इंफोएज को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। मनीकंट्रोल ने पहले ही यह खबर दी थी कि जोमैटो IPO के जरिए 9 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है। इससे पहले कंपनी ने 5.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था।