Dogecoinकी वैल्यू एक बार फिर से कमजोर पड़ने लगी है। खबर लिखने तक इसकी कीमत मात्र 16 रुपये पर आ चुकी
ख़ास बातें
रिकॉर्ड रैली के बाद Dogecoin की कीमत में आया था भारी उछाल
16 रुपये तक आ चुकी है फिलहाल इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत
Elon Musk की सोशल मीडिया गतिविधियों से प्रभावित रही है ये करंसी
Dogecoin की वैल्यू एक बार फिर से कमजोर पड़ने लगी है। एक रिकॉर्ड रैली में नई ऊंचाई छूने के बाद यह फिर से नीचे आ गया है। इस कॉइन की कीमत Elon Musk जैसे उत्साही लोगों द्वारा प्रभावित हो रही थी। इन्होंने इस डॉग थीम क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करते हुए एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया था। इस क्रिप्टोकरंसी की वैल्यू 16 अप्रैल को $0.45 (लगभग 35 रुपये) तक पहुंच गयी थी।
उसके बाद से इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह 21 अप्रैल से कम होना शुरू हो गई थी। इससे एक दिन पहले Dogecoin फैन्स ने Doge Day मनाया था। उन्होंने इसके लिए DogeDay व DogeDay420 जैसे हैशटैग भी प्रयोग किए थे। कीमत में उछाल लाने के लिए बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम, मैसेज आदि पोस्ट किए गए। शुक्रवार को खबर लिखने तक Dogecoin की कीमत मात्र 16 रुपये तक आ चुकी थी। Dogecoin का उदय Tesla और SpaceX CEO, Elon Musk द्वारा बहुत प्रभावित हुआ। इनके ट्विट्स ने इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में बहुत बढोत्तरी की थी।
15 अप्रैल को Musk ने Dog Barking At The Moon के टैग के साथ सन् 1926 की एक पेंटिंग की फोटो ट्विट की। यह स्पेनिश आर्टिस्ट द्वारा बनाई गई थी। Musk ने इसका शीर्षक Dog Barking At The Moon से बदल कर Doge barking at the moon कर दिया। जिसका सीधा इशारा इस क्रिप्टोकरंसी की ओर था। इसी वजह से Dogecoin को अब तक का सबसे ऊंचा उछाल मिला। मगर जब से इसकी कीमतों में गिरावट शुरू हुई है तब से Musk ने इसके बारे में कुछ भी ट्विट नहीं किया है। फरवरी महीने में Musk के ट्विट्स की शृंखला ने Dogecoin की कीमत में बेतहाशा वृद्धि की। सबसे पहले उन्होंने चांद की तरफ जाते हुए एक रॉकेट की फोटो ट्विट की। साथ में एक ट्विट में केवल एक ही शब्द लिखा- “Doge”

