बिहार में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू के समय को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.प्रदेश में नाइट कर्फ्यू अब शाम 6 बजे से ही लागू होगा.इस तरह नाइट कर्फ्यू अब शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक, यानी 12 घंटे का होगा.सभी दुकानों को अब शाम 4 बजे तक ही बंद करना होगा.CMG की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त आमिर सुबहानी ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है.हालांकि नाइट कर्फ्यू का यह नियम पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कृषि कार्य, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों और इससे संबंधित कार्यों, ठेले पर फल-सब्जी की बिक्री करने वालों, रेस्टोरेंट्स इत्यादि पर लागू नहीं होगा.रेस्टोरेंट्स में रात 9 बजे तक खाना पैक करवाकर ले जाने की सुविधा जारी रहेगी.