केवल आधार कार्ड बनवाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मौजूदा आधार कार्ड में नया फोन नंबर व घर का पता अपडेट कराने के लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है।
ख़ास बातें
आधार सेवा केंद्र हफ्ते में सातों दिन खुले रहते हैं
UIDAI पर नजदीकी सेंटर खोजने के लिए अलग सेक्शन दिया गया है
सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं आधार सेवा केंद्र.
खुद के लिए आधार कार्ड अप्लाई करना हो या फिर अपने घर के किसी सदस्य के लिए... आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना अनिवार्य होता है। केवल आधार कार्ड बनवाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मौजूदा आधार कार्ड में नया फोन नंबर व घर का पता अपडेट कराने के लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ऑनलाइन माध्यम से आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र उर्फ आधार एनरोलमेंट सेंटर की जानकारी प्रदान करती है। यही नहीं बल्कि आप अपने फोन के माध्यम से भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र को ढूंढ सकते हैं। कैसे? यही जानकारी आज हम आपको इस लेख के जरिए देंगे।
यूआईडीएआई ने नागरिकों को अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगाना आसान बना दिया है। देशभर में बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य सरकारों और सरकारी विभागों द्वारा हजारों आधार केंद्र चलाए जाते हैं। नए आधार सेवा केंद्र के लॉन्च के बाद से यह संख्या और भी ज्यादाा बढ़ गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आधार कार्ड के लिए आवेदन करने व नई जानकारी अपडेट करने में मदद करना है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
How to find nearest Aadhaar Seva Kendra online
नजदीकी आधार सेवा केंद्र को ऑनलाइन खोजने की प्रक्रिया का विवरण देने से पहले आपको यह बता देना भी जरूरी है कि आधार सेवा केंद्र हफ्ते में सातों दिन खुले रहते हैं, जिनकी टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है। UIDAI की वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि आधार सेवा केंद्र में बुजुर्गों व विकलांगों के लिए वीलचेयर की भी सुविधा उपलब्ध है।
सबसे पहले UIDAI वेबसाइट को ओपन करें।
- अब My Aadhaar सेक्शन में जाएं और Get Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।

