पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसान सलाना 6000 रुपये का लाभ ले रहे हैं। हर चार महीने पर 2000-2000 रुपये की किस्त सीधे किसानों के खातों में पहुंच रही है। इसके बावजूद कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके खातों में यह रकम नहीं पहुंच पा रही है। फंड ट्रांसफर ऑर्डर जनरेट होने के बावजूद भुगतान फेल होने की कई वजह हो सकती हैं।

दरअसल ऐसे आवेदनकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। जैसे किसी का आवेदन में लिखा गया नाम आधार से मैच नहीं करता या बैंक अकाउंट से नाम नहीं मिलता। किसी ने आधार नंबर सही नहीं डाला है या बैंक का आईएफएससी कोड में गलती कर रखी है। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी के मामले हैं।

खाता अमान्य होने का दूसरा कारण अस्थायी रोक या जो खाता संख्या दिया गया वो बैंक में मौजूद नहीं था। यह भी हो सकता है बैंक पीएफएमएस यानी सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली में रजिस्टर्ड नहीं था। किस्त न मिलने की एक वजह यह भी हो सकती है कि नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया में आधार सीडिंग नहीं हुई हो।



देखें किस राज्य के कितने किसानों का पेमेंट हुआ फेल

राज्यरजिस्टर्ड किसानFTO जेनरेटपेमेंट फेल
उत्तर प्रदेश15,392,87311,695,32443,549
महाराष्ट्र4,235,0383,592,62223,529
आंध्र प्रदेश3,845,9453,134,72317,605
गुजरात3,147,1062,918,48115,995
राजस्थान3,011,4712,501,27012,887
तेलंगाना2,667,2002,437,3246,963
केरल2,613,7802,371,9846,564
झारखंड613,040372,8436,542
तमिलनाडु2,773,6462,600,8026,289
हरियाणा1,253,9821,144,4005,248
बिहार736,900714,0124,730
पंजाब1,558,6421,196,2384,714
ओडिशा984,118471,3043,735
हिमाचल प्रदेश588,099563,4823,125
कर्नाटक425,311397,4812,764
उत्त्तराखंड591,366538,0692,746
जम्मू एंड कश्मीर646,827.00580,184.002,559
छत्तीसगढ़268,202213,104981
त्रिपुरा163,091150,796460
नगालैंड43,51935,16774
मिजोरम36,93825,97365
लद्दाख12,99211,82056
मेघालय26,38524,94855
गोवा3,9473,64245
मणिपुर42,40128,74543
अरुणचल प्रदेश18,50015,64431
मध्यप्रदेश21,5824,29631
अंडमान-निकोबर11,89511,21115
दिल्ली2,5041,94910
पुड्डुचेरी6,3625,7938
लक्षद्वीप1,6283581
कुल  171,419

स्रोत: https://pmkisan.gov.in/

अगर आवेदन के बाद भी आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं तो अपना रिकॉर्ड चेक कर लें कि कहीं उसमें गलती तो नहीं है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ठीक कर सकते हैं, अगर आपने पीएम किसान ऐप डाउन लोड किया है तो गलतियां सुधारना और भी आसान है। आइए जानें कैसे करें इन गलतियों को ठीक...

  • PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
  • अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें