चाइनीज गेमिंग एप PUBG को भारत में बैन कर दिया गया है. ये फैसला सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से लिया गया है. पब्जी के साथ 118 एप और बैन किए गए हैं. पब्जी का भारत में क्रेज काफी ज्यादा है और जब से एप बैन हुआ है, तभी से इसके यूजर्स परेशान हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

ट्विटर पर लोग जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और सरकार के इस फैसले पर नाराजगी भी जता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एप बैन होने के बाद भी गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहा है. आइए देखते हैं पब्जी बैन को लेकर यूजर्स कैसे मीम्स शेयर कर रहे हैं.