PayTM removed from Play Store: गूगल के आधिकारिक ऐप स्टोर से पेटीएम ऐप (Paytm app) हटा दी गई है। कंपनी ने कहा है कि उसके यूजर्स का सारा पैसा सुरक्षित है।
नई दिल्ली
मशहूर डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से हटा (Paytm removed from Google play store) दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेटीएम की ऐप गूगल की कुछ पॉलिसीज का उल्लंघन कर रही थी। पेटीएम ने एक बयान में कहा कि ग्राहक उसकी ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और उनका पैसा सुरक्षित है। हालांकि पेटीएम के बाकी ऐप्स जैसे Paytm Money और Paytm Mall अब भी गूगल प्ले पर बरकरार हैं।
पेटीएम पर क्यों हुआ ऐक्शन?
गूगल अपने प्लैटफॉर्म पर किसी भी तरह की गैम्बलिंग या बेटिंग ऐप्स को जगह नहीं देता। पेटीएम की ऐप से एक बेटिंग ऐप पर यूजर को री-डायरेक्ट किया जा रहा था। गूगल ने पेटीएम डेवलपर्स को पहले नोटिस जारी किया था। मगर कोई ऐक्शन न होने पर कंपनी ने आखिरकार ऐप को रिमूव कर दिया है।

पेटीएम ने कहा, परेशान न हों
प्ले स्टोर से ऐप हटने के बाद पेटीएम का पक्ष भी आ गया है। कंपनी ने एक ट्वीट में यूजर्स से परेशान न होने के लिए कहा है। ट्वीट में कहा गया, "पेटीएम की ऐंड्रॉयड ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर नए डाउनलोड्स या अपडेट्स के लिए अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। यह जल्द ही फिर से उपलब्ध होगी। आपका सारा पैसा बिल्कुल सेफ है और आप अपना पेटीएम ऐप नॉर्मल तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।"