
सदर थाना अन्तर्गत में घटित गृह डकैती कांड का 24 घंटे के अंदर
किया गया सफल उद्भेदन।
अन्तरजिला डकैती गिरोह का पर्दाफास।
घटना में शामिल सभी अपराधकर्मियों की चिन्हित किया गया तथा घटना
में शामिल तीन (03) डकैत को डकैती की राशि, जेवर-जेवरात एवं अन्य
के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः -
1.गुलटेन पिता- शेख बदरुद्वीन साकिन-बिझारा थाना-बलिया बेलौन जिला-कटिहार
2.मो0तोकिर पिता-तजमुल हुसैन साकिन-नियामतपुर थाना-सुघानीओ0पी0 बारसौई
जिला-कटिहार
3. मो0 अजमल पिता-मो0 बारीस साकिन- शिकारपुर कुरुम थाना- बलिया बेलौन
जिला- कटिहार
प्राथमिकीः-
सदर थाना कांड संख्या-332/20,दिनांक-14.09.20,धारा-395/397 भा.द.वि. एवं 27 आम्र्स एक्ट
बरामदगी:-
1. मोटर साईकिल-04(घटना में प्रयुक्त)
हिरो गलैमर मोटर साईकिल नं-BR11 AM 5584
हिरो xttreme मोटर साईकिल बिना नम्बर
Avenger बिना नम्बर
अपाची मोटर साईकिल बरामद बिना नम्बर
2. तीन लाख बयालिस हजार रुपये (3,42,000)/- (लूटी गई राशि)
3. लूटी गई सोने का जेवर-178 ग्राम
4. लूटा गया चाॅंदी का जेवर -01 किलो 117 ग्राम
5CCTV का डि0भी0आर
6. CCTV कैमरा -01
7. setup box-02
8.DVD-03
9. मोबाईल फोन-Oppo Company का
10. जेवर के डिव्बे कपडे़ एवं अन्य समान इत्यादि

घटना की संक्षिप्त विवरणी:-
सदर थाना अन्तर्गत दिनांक-13/14.09.20 की रात्रि करीब-01 में वादी सोनू कुमार पिता-दिलीप सहनी साकिन-सिंघिया बाती जिला-पूर्णियाॅं के घर से 15 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा घर में घुसकर करीब- 07 लाख रुपये एवं सोना-चाॅंदी के विभिन्न्न प्रकार के जेवर तथा 02 मोबाईल फोन इत्यादि लूट कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।
डकैती की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री विशाल शर्मा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक महोदय,पूर्णियाॅं द्वारा घटना में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं डकैती की गयी राशि/ जेवरकी बरामदगी हेतु श्री आनन्द कुमार पाण्डेय,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक,महोदय द्वारा स्वयं प्रतिदिन पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा कांड के अनुसंधान में किये गये कार्यो की प्रगति की समीक्षा किया गया तथा अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस टीम के सदस्य सदर थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 जितेन्द्र राणा सहित सदर अनुमंडल के थाना के थानाध्यक्षगण थे।
Advertisement
पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया तथा उनके निशानदेही एवं स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर लूट के रुपये कसबा थाना अन्तर्गत काठ पुल के उतर पष्चिम ईट टिन के घर के अदंर जमीन में गाड़ा हुआ लूटी हुई सोने का जेवर-178 ग्राम चाॅंदी -01 किलो 117 ग्राम के बने जेवर को बरामद CCTV का डिवीयार कैमरा-01 setup box.02 DVD.03 तथा कमरे में बिखरा हुआ जेवर के खली डिव्बे एवं चनतेम एचंेेइववा कपडे़ इत्यादि तथा घर के पास से ही लाल रंग का अपाची मोटर साईकिल बरामद (घटना में प्रयुक्त) को बरामद किया गया ।
विधिसम्मत कारवाई करते हुए तीनों अपराधियोें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
