
- 21 जून 2020 को लगेगा वर्ष का सूर्यग्रहण
- जन्मांक के हिसाब से आपके जीवन पर पड़ेगा सूर्यग्रहण का प्रभाव
सुलतानपुर. 21 जून को सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण पड़ेगा। सूर्यग्रहण का प्रभाव सिर्फ बुरा ही नहीं होता, सूर्यग्रहण के शुभ परिणाम भी सामने आते हैं। जन्मांक के आधार पर प्रभाव छोड़ेगा सूर्यग्रहण आचार्य डॉ. शिवबहादुर तिवारी ने बताया कि इस सूर्यग्रहण का प्रभाव जन्मांक के आधार पर शुभ-अशुभ फल कारक होगा। इसलिए अलग-अलग व्यक्तियों का जन्मांक अलग अलग होगा तो कुछ व्यक्तियों के लिए शुभ फल देगा कुछ लोगों को परेशान करने वाला होगा।
आचार्य ने कहा कि जन्मांक 3 (3, 12, 21 एवं 30 तारीख को जन्में व्यक्तियों) के लिए सूर्यग्रहण कार्यस्थल पर नयी जिम्मेदारी दिला सकता है। आपकी प्रसंशा होगी। कुछ पुराने मित्रों से फिर से जुड़ाव होगा। आप अपने आपको स्थापित करने में सफल होंगे। यह सूर्य ग्रहण आपको नया आयाम देगा, किन्तु स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। आचार्य कहते हैं कि जन्मांक 4 (4, 13, 22 एवं 31 तारीख को जन्में व्यक्तियों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ होगा। धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पराक्रम बढ़ेगा। वहीं, जन्मांक 5 (5, 14 एवं 23 तारीख को जन्में व्यक्तियों को खर्चो में कमी करनी चाहिए। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आय में कमी हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में कटुता आएगी। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है।
आचार्य तिवारी ने कहा कि जन्मांक 6 (6, 15 एवं 24 तारीख को जन्में व्यक्तियों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। आने वाले समय में नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता का स्नेह प्राप्त होगा। कुल मिलाकर 6 जन्मांक वाले व्यक्तियों के लिए सूर्यग्रहण शुभ प्रभाव डालेगा । जन्मांक 7(7, 1 6एवं 25 वाले जातकों को संघर्ष करना पड़ सकता है। धन की हानि हो सकती है । किसी खास से मन मुटाव हो सकता है और रिश्ते टूट सकते हैं। कड़वा ना बोले। वहीं जन्मांक 8(8, 17 एवं 26 वाले व्यक्तियों के लिए सूर्यग्रहण का प्रभाव वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य ठीक रखेगा , प्रेम सम्बन्ध में कटुता आएगी और टूट भी सकती है। आप धैर्य और सावधानी से काम करें. वाणी पर नियंत्रण रखें। आचार्य डॉ तिवारी कहते हैं कि जन्मांक 9(9, 18 एवं 27 को जन्में व्यक्तियों को यह सूर्यग्रहण सहयोग करेगा। इसका प्रभाव आपके संतान, संवाद और पराक्रम पर पड़ेगा।
आचार्य ने बताया कि जिन व्यक्तियों का जन्मांक 1 (1, 10, 19 एवं 28 है तो ऐसे में जन्मांक 1 वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण उनकी आय में वृद्धि करेगा। इन जातकों के लिए सूर्यग्रहण के प्रभाव से आय के नए अवसर बनेंगे। किसी जॉब के लिए किए जा रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। आपकी स्थिति समाज में मजबूत होगी। लोगों में लोकप्रियता बढ़ेगी। जहां जन्मांक 1 के लोगों के लिए सूर्यग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा, वहीं जन्मांक 2 (2, 11, 20 एवं 29 तारीख को जन्में व्यक्तियों) यानी जन्मांक 2 वालों के अनुकूल नहीं रहेगा। इसलिए निवेश सोच समझ कर करें। पैसे की अचानक जरुरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी प्रकार की यात्रा यदि करनी हो तो पूरी सावधानी बरतें। बैंक से लोन आदि सोच समझ कर ही लें। खर्चे बढ़ेंगे अतः सोच समझकर करें।
सबसे लंबा सूर्यग्रहण
आचार्य ने बताया कि 21 जून 2020 दिन रविवार को लगने वाला सूर्यग्रहण अब तक के इतिहास में सबसे लंबा सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसके पूर्व ऐसा ही सूर्यग्रहण, लेकिन इतना लंबा 9 साल पहले और 21 जून 1955 को भी लगा था। भारत में देहरादून, सिरसा अथवा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर है जहां पर लोग वलयाकार सूर्यग्रहण का खूबसूरत नजारा देख पाएंगे। देश के अन्य हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें : इस बार सूर्यग्रहण पर बन रहे विचित्र संयोग, ज्योतिषी बोले- रहें सावधान
