पूर्णिया । सांसद ने कहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण एवं जिलेवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शहर में सिक्स लेन सड़क निर्माण से ट्रैफिक समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने उक्त बातें गुरुवार को फोर्ड कंपनी चौक से मरंगा श्यामा मार्बल तक सिक्स लेन सड़क निर्माण का शिलान्यास के दौरान कही। इस मौके पर उनके साथ विधायक विजय खेमका 


भी मौजूद थे। समारोह सादगीपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिग के साथ आयोजित किया गया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि सिक्स लेन सड़क बन जाने से पूर्णिया शहर को जाम से स्थाई रूप से मुक्ति मिल जाएगी। यह सड़क 3. 30 किलोमीटर लंबी, 22 मीटर चोडी़ एवं सड़क के बीच में 1. 20 मीटर डिवाइडर के साथ कुल 23. 20 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इस पर 26 करोड 59 लाख 13 हजार रुपए खर्च की जा रही है। कहा कि एनडीए घटक दल के जनप्रतिनिधि पूर्णिया शहर के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। पूर्णिया शहर के लिए यह सड़क यातायात की सुविधा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनभाग एनएच 107 से मरंगा तक का बायपास रोड भी जल्द बनेगा। जिससे ट्रैफिक का बोझ शहर में कम होगा। बायपास की जमीन अधिग्रहण का कार्य प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार लोजपा के जिला अध्यक्ष माधव सिंह ,गुप्तेश कुमार, मृगेंद्र देव, राजीव कुमार, पूरन सिंह पटेल ,उपेंद्र सिंह, तौफीक आलम ,अनंत भारती,, नीलू सिंह पटेल, अमृत चौरसिया, मिथलेश पोद्दार, राजेश गोस्वामी, प्रदीप कुमार मेहता ,राजू कुमार मंडल, रंजीत चौधरी , डॉ रामशरण मेहता, अविनाश सिंह , पप्पू यादव ,सुशांत कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा , महेश कुमार सिंह, कमाल अख्तर ,सुमित सिंह, राजेंद्र मेहता, विश्वजीत कुमार वार्ड पार्षद ,भोला कुशवाहा ,शिव कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे