Motorola Razr (2019) में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, मैकनिकल हिंज और एक मात्र प्राइमरी कैमरा है। मोटोरोला रेज़र (2019) में में 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) प्राइमरी स्क्रीन है।
Motorola Razr (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए Motorola स्मार्टफोन में फोल्डेबल फॉर्म फेक्टर वाला फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले है, नोटिफिकेशन्स और सेल्फी के लिए। मोटोरोला रेज़र (2019) का सबसे लुभावना पहलू है इसका नाम जो Motorola के प्रशंसकों को कंपनी के इसी नाम वाले लोकप्रिय रेज़र हैंडसेट की याद दिलाता है। स्मार्टफोन में पहले से एक 'Retro' मोड भी मौज़ूद है जो आपकी पुरानी यादों को ताज़ा करेगा। मोटोरोला रेज़र (2019) में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, मैकनिकल हिंज और एक मात्र प्राइमरी कैमरा है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Motorola Razr (2019) खरीदने के लिए सिटीबैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की ओर से 4,999 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा और वैधता मिलेगी। ग्राहकों को 1.4 टीबी डेटा और दो साल की वैधता दी जाएगी। MotoCare Accident Damage Protection Plan भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इसे फोन खरीदने के 30 दिन के अंदर चुनना होगा। वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Motorola Razr (2019) price in India, launch offers
मोटोरोला रेज़र (2019) की कीमत 1,24,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन नॉयर ब्लैक रंग में मिलता है। इसके अलावा फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी।लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Motorola Razr (2019) खरीदने के लिए सिटीबैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की ओर से 4,999 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा और वैधता मिलेगी। ग्राहकों को 1.4 टीबी डेटा और दो साल की वैधता दी जाएगी। MotoCare Accident Damage Protection Plan भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इसे फोन खरीदने के 30 दिन के अंदर चुनना होगा। वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Motorola Razr (2019) specifications, features
Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।
Copyright 2020 FiNeTeCh SuMaN, All Rights Reserved.

